District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बहादुरगंज : प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, 23 महिला व 4 पुरूष को किया गया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, बहादुरगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में देह व्यापार को लेकर पुलिस ने छापेमारी की।एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर छापेमारी की गई। रेड लाइट एरिया से 23 महिला व 4 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पुरुष ग्राहक भी शामिल है। टीम में बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष चित्तरंजन यादव, पौआखाली थानाध्यक्ष आरिज एहकाम, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक पल्लवी कुमारी, खुशबू कुमारी, अवर निरीक्षक विजय कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक रंजन कुमार, विकास कुमार, निशिकांत कुमार, एएसआई संजय प्रसाद राजभर, व अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। प्रेम नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर कई संदिग्ध वस्तुओं को भी बरामद किया गया है। पकड़े गए लोगों में चार ग्राहक है।पुलिस सभी से पुछताछ कर रही हैं। पकड़ी गई तकरीबन सभी महिला देह व्यापार से जुड़ी है।एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु को उक्त स्थान में लड़कियों के साथ देह व्यापार करवाये जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम में शामिल अधिकारी रेड लाइट एरिया पहुंचे। वहां पहुंचते ही रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया। सभी इधर उधर भागने लगे। पुलिस टीम ने इन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। वही लड़कियों से नशीला पदार्थ खिलाकर देह व्यापार करवाया जाता था। पकड़े गए 27 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। पुलिस सभी से बारिकी से पुछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद कई अन्य नामों का भी खुलाशा हो सकता है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button