District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से बड़ी संख्या में तस्करी का कछुआ किया जब्त।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने शनिवार की सुबह गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से बड़ी संख्या में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा कछुआ बरामद किया है। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान की गई।कछुआ सात अलग अलग बैग में था। कार्रवाई आरपीएफ निरीक्षक बीएम धर के नेतृत्व में की गई। जब्त कछुआ लाखों की बतायी जा रही है। आरपीएफ व जीआरपी की टीम शनिवार की सुबह ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन कोच संख्या एस-5 की स्लीपर बोगी में सीट के नीचे सात बोरी संदिग्ध परिस्थिति में रखा हुआ था। टीम ने जब बोरी की जांच की तो हैरान रह गई। बोरी में 100 से ज्यादा कछुआ बरामद किया गया। वही तस्कर मौके से फरार हो गया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कछुआ को बंगाल में ले जाया जाना था। जिसे पहले किशनगंज में उतारा जाना था।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button