District Adminstrationअपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : फारबिसगंज पुलिस ने जाली नोट और अवैध हथियार के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, दो फरार।

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह/अब्दुल कयूय्य, भारत-नेपाल सीमाई इलाका शुरू से ही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का केंद्र रहा है। जाली नोट संचालन के कई मामलों के पूर्व में रहस्योद्घाटन के बाद एक बार फिर फारबिसगंज थाना पुलिस ने जाली नोट के साथ एक कारोबारी को धर दबोचने में सफलता प्राप्त की। आरोपी रामपुर उत्तर पंचायत के फकीरना बस्ती वार्ड संख्या 5 का रहने वाला मो.आबिद है।पुलिस ने इसके पास से चार जाली नोट का बंडल करीबन एक लाख बीस हजार रुपैये और एक देशी कट्टा, एक कारतूस और सम्पर्क किये जा रहे मोबाइल फोन को बरामद किया है। फारबिसगंज थाना पुलिस ने यह कामयाबी कारोबारी बनकर स्वयं जाल बिछाते हुए जाली करेंसी के डेलिवरी के समय हासिल की। जबकि मौके से एक अपाची गाड़ी से कारोबार के सिलसिले में लंबे डीलिंग के लिए पहुंचे दो युवक फरार होने में कामयाब रहा। हालांकि पुलिस ने फरार हुए दोनों आरोपियों के शिनाख्त कर लेने का दावा किया है। फरार हुए अपराधियों में एक नरपतगंज फकीरना बैरिया का हसीम और बैरिया का ही मो. हारून है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button