ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
अररिया : पलासी थाना में जनता दरबार का हुआ आयोजन, चार मामलों में हुई सुनवाई

आपसी सहमति से एक मामलों का हुआ निष्पादन, सभी मामले भूमि से संबंधित जुड़े थे-शिव पूजन कुमार
अररिया/अब्दुल कैय्युम, जिला के पलासी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का आयोजन पलासी थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार व सीओ विवेक कुमार मिश्र के देख रेख में आयोजित की गई। जनता दरबार में फरियादों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनता दरबार में सीओ विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि जनता दरबार में चार मामले आये हैं। जिस पर एक मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। इस अवसर पर थानेदार शिवपूजन कुमार ने बताया कि जनता दरबार में सभी मामले भूमि से ही संबंधित थे। बताया कि जिन मामलों का समाधान इस जनता दरबार में नही होगी। उन मामलों का समाधान जिला स्तर पर आयोजित जनता दरबार में किया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस कर्मी, अंचल कर्मी आदि मौजूद थे।