अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : पलासी में फरसाडाँगी चौक से अपहृता बरामद

अपहरण कर्ताओं की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी जारी-शिव पूजन कुमार

अररिया/अब्दुल कैय्युम, जिले के पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को फरसाडाँगी चौक के समीप से अपहृत युवती को बरामद किया। इस बाबत थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार ने बताया कि बरामद युवती को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा जायेगा। थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि इस मामले में अपहृता के मा गुंजा खातून के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथिमिकी 14 मई 2022 को दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस अवहृता की बरामदगी के लिये लगातार छापामारी अभियान चला रखी थी। इसी क्रम में 20 मई 2022 को फरसाडाँगी चौक के समीप से अपहृता को बरामद की गई। जबकि इस शामिल अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिये पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही हैं। अवहृता की मां गुंजा खातून के दर्ज प्रथमिमी में बताया कि उनकी पुत्री की शादी मियांपुर गांव के अब्दुर रहीम से प्रेम प्रसंग में दो वर्ष हुई थी। इस के ससुराल के पक्ष की ओर से दान दहेज मांग को लेकर लगातार उनकी पुत्री को पड़तारित किया जा रहा हैं। जिस को लेकर उन्होंने महिला थाना में भी कांड संख्या 11/2022 दर्ज की थी। इस आक्रोश में 12 मई 2022 को रात्रि 12 बजे अब्दुर रहीम, उमद, मोहम्मद समद, साबिर ने घर घुसकर मारपीट करने लगा। तथा सभी नामजद लोगो ने हथियार का भय दिखाकर उनकी पुत्री को अगवा कर लिया। खोजबीन करने पर नही मिलने के बाद पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिस का कांड संख्या 161/2022 हैं। इधर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि पुलिस अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!