किशनगंज : खगड़ा में व्यवसायी के घर बदमाशों ने दिया डकैती की घटना को अंजाम, डकैतों में एक की हुई पहचान पूछताछ जारी।

सदर थाना क्षेत्र के पुराना खगड़ा में व्यवसायी अजय देव के आवास पर डकैतों ने रविवार रात घटना को दिया अंजाम। गृह स्वामी के मुताबिक करीब 15 लाख की लूट हुई है। पुलिस मामले जांच में जुटी है।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, सदर थाना क्षेत्र के पुराना खगड़ा देव बस्ती में मक्का व्यवसायी शंकर कुमार देव के घर बदमाशों ने रविवार की रात डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाश व्यवसायी के घर से कैश सहित 15 लाख के जेवरात ले गए। गृहस्वामी ने घटना की सूचना किशनगंज सदर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी, सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। घटना के उदभेदन के लिए कई थानों की पुलिस को भी बुलाया गया है। बदमाश 10 से 15 की संख्या में थे। घटना के समय घर मे वृद्ध शंकर कुमार देव और उनकी पत्नी आशा देवी थी। बदमाश मुख्य सड़क के पास घर के पीछे के रास्ते से छत से घर के अंदर प्रवेश किये थे। भागते समय बदमाश घर से व्यवसायी का लाइसेंसी बंदूक भी ले गयें। बदमाशों ने व्यवसायी के घर लगभग डेढ घण्टे तक उत्पात मचाया।
घर की खिड़की को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वही किशनगंज पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने वाले डकैतों में एक की हुई पहचान पूछताछ जारी।इस मामले में जिला पुलिस कप्तान डॉ. इनामुल हक मेंगनु ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना तो हुई है लेकिन 15 लाख लूट की बात बड़ा झुठ है। अगर इतनी बड़ी रकम की लूट हुई है तो पुलिस को जानकारी देनी चाहिए थी।
इतनी बड़ी रकम आयी कहा से घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान हो गयी है और एक की गिरफ्तारी भी हुई है। सभी आरोपियों की शीघ गिरफ्तारी के बाद मामला साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आसपास से पुलिस को तहकीकात में जानकारी मिली है कि कोई जानकार ही मजदूर को चोरी के लिए भेजा था। एसपी श्री मेंगनु ने बताया कि यह घटना मक्का के व्यवसाय के लेन-देन को लेकर घटी है।