ब्रेकिंग न्यूज़

केवल सच के खबर का हुआ असर , जीविका को मिला नया सीईओ

केवल सच के लाइव कार्यक्रम और पत्रिका में फ्रंट कवर लगने का हुआ असर और जीविका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आईएएस बाला मुरुगन डी को उनके पद से स्थानांतरित किया गया।

विदित हो कि पिछले कई दिनों से केवल सच की संपादक बृजेश मिश्रा द्वारा स्पेशल गठित टीम, पत्रकार सागर कुमार के नेतृत्व में लगातार जीविका में हो रहे भ्रष्टाचार धांधली और महिला एवं अनुसूचित जाति के कर्मियों दीदियों के उत्पीड़न के मुद्दों को उठा रही थी।

और केवल सच की मासिक पत्रिका अप्रैल अंक में कवर स्टोरी में भागलपुर जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोली थी।

जिसमें सीधे-सीधे जीविका कई भ्रष्ट अधिकारियों के साथ साथ के मुख्य तात्कालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरुगन डी की संलिप्तता के स्पष्ट संकेत मिले थे।

केवल सच ने यह भी दिखाया कि जीविका में इतने ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहे हैं, उत्पीड़न हो रहा है ,कंप्लेन हो रहे हैं जिसकी जानकारी मुरुगन डी सर को भी है फिर भी वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं इस वजह से आईएएस बाला मुरुगन डी की छवि धूमिल हुई।

आईएएस बाला मुरुगन डी की धूमिल छवि का असर पूरे जीविका पर पड़े उससे पहले सरकार नींद से जागी और उन्हें उनके पद से हटाने किस जगह पर केवल स्थानांतरित करके छोड़ दिया।

परंतु केवल सच की टीम उनके द्वारा किए गए सभी कार्यों और आदेशों की स्पेशल टीम से जांच करवाने की मांग करती है क्योंकि उनके कार्यकाल में जीविका में बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है बहुत ही अधिक उत्पीड़न हुआ है । केवल उन को पद से हटा देने से उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के मामले खत्म नहीं होने वाले बल्कि उन सभी क्रियाकलापों की जवाबदेही उनको लेनी पड़ेगी और उनका जवाब भी आदरणीय बाला मुरुगन डी सर को देना पड़ेगा और केवल सच तब तक उनसे सवाल पूछते रहेगी इन सभी आरोपों की स्पष्ट जांच नहीं हो जाती और उसका रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो जाता।

दूसरी तरफ पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार को जीविका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।

जानकारों की माने तो वह काफी ईमानदार छवि और सरल व्यक्तित्व के इंसान हैं देखने वाली बात यह है की जीविका के जो भ्रष्ट स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर, समकक्ष के अधिकारी हैं उनको जीविका के बारे में किस तरह से समझाते हैं और उनके द्वारा किए गए पुराने पापों पर किस प्रकार से पर्दा डालते हैं या फिर नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार उन सभी पुराने पापों का पर्दाफाश करते हैं, पापियों पर कड़ी कार्यवाही करते हैं, और बिहार के तमाम जीविका दीदियों और जीवीका कर्मियों द्वारा दिए गए कंप्लेन पर संज्ञान लेकर एक नई मिसाल पैदा करते हैं?

इस बीच केवल सच गंभीरता पूर्वक पूरे क्रियाकलापों पर दृष्टि बनाए हुए हैं हम जीविका में हो रहे पल-पल की खबर आपको देते रहेंगे आप देखते रहे केवल सच पढ़ते रहें हमारे पत्रिका और और पोर्टलन्यूज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button