District Adminstrationअपराधठाकुरगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ठाकुरगंज : पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण के दो साल बाद भी नहीं लगाया गया सूचनापट्ट..

किशनगंज-ठाकुरगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत मालिनगांव पंचायत के वार्ड नंबर 07 में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण के दो वर्ष के बाद भी सूचनापट नहीं लगाया गया, ग्रामीणों से सड़क संबंधित जानकारी छुपाई गई। सूचना पट्ट नहीं लगाने का चलन ही चल पड़ा है कि कार्य हो जाना है लेकिन सूचनापट्ट लगाकर आम जनता को जानकारी नहीं देना है। लगातार क्षेत्र में ऐसा कई नजारे देखने को मिल रहा है कि कार्य हो जाने के बाद भी सूचनापट्ट नहीं लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है। आखिर सूचनापट्ट लगाने से क्यों डरते हैं, काम करवाने वाले संवेदक या फिर जिम्मेदार लोग ? हैरानी की बात तो यह है कि जब ग्रामीणों ने बताया कि पेवर ब्लॉक सड़क बनने का दो साल हो गया है लेकिन अभी तक सूचनापट्ट नहीं लगाया गया है। मौके पर पत्रकार को कवरेज के दौरान सूचनापट्ट नजर नहीं आया, जिससे यह पता भी नहीं चल पा रहा है कि आखिर किस योजना के तहत इस पेवर ब्लॉक सड़क को बनाया गया है सूत्रों की माने तो ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी छुपाई जा रही है। इस संबंध में पूर्व वार्ड सदस्य महबूब आलम ने दो बातें बताई कि तेज आंधी तूफान के कारण सूचनापट्ट टूट फूट कर खत्म हो गया है, वही दूसरी बात की किसी बच्चा ने तोड़ कर फेंक दिया होगा। आखिर सूचना पट्ट नही लगाना कई तरह के सवाल खड़ा कर रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button