ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गडहनी – जिला मीडिया प्रभारी गोपगुट अरविंद कुमार ने कहा कि हमें अपने अधिकारों और मान सम्मान के लिए लड़ना होगा..

गुड्डू कुमार सिंह –गडहनी । बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) प्रखंड इकाई गडहनी भोजपुर का ) तीसरा सम्मेलन एवं राष्ट्रीय महिला शिक्षक मोर्चा (एनएफडब्लुटी) का प्रथम सम्मेलन टेन प्लस टू राम दहिन मिश्र उच्च विद्यालय गडहनी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सतीश कुमार न्यू प्राथमिक विद्यालय सिहार एवं संचालन राजेश कुमार मध्य विद्यालय बराप ने की।तत्पश्चात राष्ट्रीय महिला शिक्षक मोर्चा (एनएफडब्लुटी) का राष्ट्रीय महासचिव कुमारी अलका एवं कोषाध्यक्ष अंजू कुमारी राधा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केदारनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट ने कहा कि संगठित एवं संघर्ष करने की जरूरत है।जिला सचिव धर्म कुमार राम ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार को शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी बताया।राज्य सचिव कमलेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों को एकजुट रहने की जरूरत है।सभा को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि हमें अपने अधिकारों और मान सम्मान के लिए लड़ना होगा।वहीं रामदेव राम, राम अवधेश सिंह ने कहा कि आज हमें शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचारियों से लड़ना है।निर्भय कुमार अनिता कुमारी अभय राम संदीप कुमार महेश बैटा सहित अनेक शिक्षकों ने सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!