District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : SP के निर्देश पर शराब के विरूद्ध समकालीन अभियान में गुआलडांगी पक्की सड़क पर 522ली० विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, SP डॉ एनामुल हक मेंगनु के निर्देश पर कोचाधामन थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में धनपूरा पुलिस पीकेट को इन दिनों भारी सफलताऐं मिल रही है। इस कड़ी में शुक्रवार को जब थानाध्यक्ष कोचाधामन सुमन कुमार सिंह, परीक्ष्यमान पु०अ०नि० राजू उर्फ जितेंद्र कुमार, एएसआई सह धनपूरा पुलिस पीकेट प्रभारी बी पी सिंह, सशस्त्र बलों सहित वाहन चेकिंग में लगे थे। उसी समय एक महिन्द्रा पीकअप WB19H-3304 काफी तेज गति से बहादुरगंज की ओर निकलना चाहा। पर चेकिंग में लगे पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों ने उसे रोक कर उसमें सवार से पूछताछ की, जहाँ से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। फलतः पीकअप पर सवार राहुल शर्मा, पिता बिजय कुमार शर्मा, सा०-बोकारो वार्ड नं०-59, थाना-हरला, जिला-बोकारो (झारखंड) को गिरफ्त में लेकर पीकअप की तलाशी ली गई। तो बॉंसों के नीचे विदेशी शराब से भरे कार्टून मिले। जिसकी जॉंच के बाद कार्टूनों में रखे बोतलों से 522 लीटर शराब को बरामद किया गया। जहाँ राहुल शर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर पीकअप को जप्त किया गया। बताते चलें कि राहुल शर्मा के मुताबिक शराब उत्तर दिनाजपूर से लाद कर फारबिसगंज ले जाया जा रहा था। कोचाधामन पुलिस इस सम्वंध में आगे की कार्यवाहियों में लगी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!