किशनगंज : असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन, राहुल गांधी के टिप्पणी के बाद किशनगंज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो आज़ाद साहिल के अध्यक्षता में कांग्रेस का फूटा गुस्सा..

कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर युवा कांग्रेस ने सुभाष पल्ली चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया गया।
किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मॉडर्न डे जिन्ना’ कहकर उन पर हमला तेज कर दिया है। इससे पहले सरमा ने कल भी राहुल गांधी पर पाकिस्तानी क्षेत्र में भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने के लिए हमला किया था। उन्होंने कहा, “क्या हमने आपसे कभी पूछा है कि क्या आप वाकई राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं ?” उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा की एक चुनावी रैली के दौरान राहुल पर अटैक किया। असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना से की है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और बयानबाजी 1947 से पहले जिन्ना की भाषा की तरह है। उन्होंने कहा, एक तरह से राहुल गांधी आधुनिक जिन्ना हैं। असम में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरमा की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी अभद्र टिप्पणी से राज्य की छवि खराब की है। वही रविवार को बिहार के किशनगंज में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास एवं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल के निर्देशानुसार किशनगंज शहर के सुभाषपल्ली चौक में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल के अध्यक्षता में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला जलाया गया। इस दौरान किशनगंज युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो० आज़ाद साहिल ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा द्वारा राहुल गाँधी पर ओछी टिप्पणी करते हुए राजीव गाँधी का पुत्र होने का सबूत माँगा। यह केवल राहुल गांधी ही नहीं बल्कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी और कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी का भी अपमान है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर हल्ला बोल किया। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे किशनगंज विधायक प्रतिनिधि अधिवक्ता इरशाद हयात डब्लू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, आईटी सेल अध्यक्ष मो० मुस्तकीम, NSUI प्रदेश सचिव अमन रेज़ा, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमजद अली, NSUI जिलाध्यक्ष बिट्टू, कांग्रेस महासचिव तौसीफ अंजार, युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष निशु, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला संयोजक राजा अब्राहम, सोशल मीडिया जिला सचिव शंभु यादव, कांग्रेस नेता हाफिज तसव्वर, युवा कांग्रेस किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष शुभम, युवा कांग्रेस नेता वासिम खान, पूर्व NSUI अध्यक्ष विक्की ठाकुर, युवा कांग्रेस नेता मो० साकिब, युवा कांग्रेस नेता अमित, युवा कांग्रेस नेता असफाक हुसैन, अधिवक्ता मो० बसीर, सकुर अली आदि।