ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
वार्ड सदस्यो ने दी नव निर्वाचित मुखिया को बधाई।।..

गुड्डू कुमार सिंह-गडहनी। प्रखण्ड क्षेत्र के काउप पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया मनीषा देवी को वार्ड सदस्यो ने दी बधाई शुभकामनायें।इस अवसर पर काउप पंचायत के सोलह वार्ड सदस्यो द्वारा मुखिया को गुलदस्ता मोमेंटो भेंट की गई साथ ही मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया गया।इस दौरान मुखिया मनीषा देवी ने वार्ड सदस्यो से कहा कि हम सभी मिलकर अपने पंचायत को आदर्श पंचायत बनायेंगे साथ ही विकास की गति को तेजी से बढायेंगे।इस मौके पर शिव भूषण प्रसाद पिंकी देवी प्रविंद चौधरी शंकर दयाल साह चन्द्रशेखर सिंह बाल योगेश्वर सिंह सुनीता देवी टुनटुन सिंह लाललती देवी गीता देवी शाहीद अंसारी सहित अन्य कई लोगो ने बधाई दी।