अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : पुलिस मुख्यालय द्वारा कांडों के महज 72 घंटों में सफल उद्भेदन के लिए SP कुमार आशीष, एवं SDPO तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि से किया जायेगा सम्मानित।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, दिनांक-13.06.2020 को पुलिस अधीक्षक, किशनगंज को सूचना मिली कि दिघलबैंक थानान्तर्गत बलुआडांगी में सुबह करीब 05.30 बजे गृह डकैती की घटना हुई है। घटना की सूचना पर दिघलबैंक थाना कांड संख्या-57/20, दिनांक-13.06.20 दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान कुमार आशीष के द्वारा अपने निर्देशन में त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। जांच दल ने पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशन में त्वरित छापामारी करते हुए महज 72 घंटों में कांड में संलिप्त सभी 10 अभियुक्तों को न केवल गिरफ्तार किया गया, बल्कि लूटी गयी नकद-18,000 रू०, चाँदी का जवेरात, 01 देशी कट्टा, 02 कारतुस एवं अपराध में प्रयुक्त चारपहिया वाहन तथा मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया। इस कांड के त्वरित सफल उद्भेदन को देखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज को प्रशस्ति पत्र एवं विशेष जांच दल में शामिल मो० अनवर जावेद अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज को प्रशस्ति पत्र, पु०नि० राजेन्द्र प्रसाद, तत्कालीन अंचल पुलिस निरीक्षक, बहादुरगंज वर्तमान विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय, किशनगंज को नकद-3000 ₹, पु०अ०नि० आरिज एहकाम, तत्कालीन थानाध्यक्ष, दिघलबैंक वर्तमान पहाड़कट्टा को नकद-2500 ₹, पु०अ०नि० सुमन कुमार सिंह, तत्कालीन थानाध्यक्ष बहादुरगंज वर्तमान कोचाधामन, पु०अ०नि० इकबाल अहमद खां, थानाध्यक्ष पौवाखाली को नकद-2500 ₹ तथा सिपाही प्रमोद कुमार एवं सुमित कुमार, दोनों तकनीकी शाखा, पुलिस कार्यालय, किशनगंज को 1500-1500 ₹ से पुरुस्कृत किया गया है।आपको बताते चलें कि दिनांक-26.07.2019 को बैंक बंद होने के संध्या 06.00 बजे से दिनांक-28.07.2019 के प्रातः 10.00 बजे के बीच भारतीय स्टेट बैंक के चुरलीहाट शाखा के अज्ञात चोरों द्वारा पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर गैस कटर से कैश बॉक्स काटकर चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में गलगलिया थाना कांड सं०-43/19 दिनांक-28.07.2019 धारा-461/379/34 भा०द०वि० दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान कुमार आशीष, के द्वारा अपने निर्देशन में त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। विशेष जांच दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर छापामारी कर 48 घण्टे के अंदर 03 अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गयी।साथ ही उनसे चोरी की गई राशि 50,700 ₹ एवं 93,000 ₹ के पुराने नोटों को बरामद किया गया। इस कार्य के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष जांच दल में शामिल तत्कालीन थानाध्यक्ष स्व० अश्विनी कुमार, तत्कालीन अंचल पुलिस निरीक्षक, ठाकुरगंज को प्रशस्ति पत्र, पु०अ०नि० तरुण कुमार तरुणेश, तत्कालीन थानाध्यक्ष गलगलिया वर्तमान टेढ़ागाछ थाना को 2500 ₹ नकद, पु०अ०नि० आरिज एहकाम, तत्कालीन थानाध्यक्ष दिघलबैंक वर्तमान पहाड़कट्टा थाना को 2500 ₹ नकद, सिपाही प्रमोद कुमार एवं सिपाही सुमित कुमार, दोनों तकनीकी शाखा, पुलिस कार्यालय, किशनगंज को 1500-1500 ₹ का नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया है। आपको बताते चलें कि पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र, पूर्णिया द्वारा आगामी दिनों में पुलिस परेड का आयोजन कराकर ये पुरस्कार दिया जाएगा। इस सम्बन्ध में अपराध अनुसन्धान विभाग द्वारा विधिवत सूचित कर दिया गया है।उल्लेखनीय है की ये पुरूस्कार बिहार पुलिस सप्ताह 2021 के दौरान पटना के BMP ग्राउंड में आयोजित होनेवाली परेड में दिए जाने थे जो अपरिहार्य कारणों से उस वक़्त नहीं प्रदान किये जा सके थे। विगत कई अवसरों पर SP कुमार आशीष के नेतृत्व में किशनगंज पुलिस ने मानवतावादी पुलिसिंग के साथ, विभिन्न अपराधिक घटनाओं में त्वरित उद्भेदन कर बरामदगी सहित सभी संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कई मामलों में त्वरित सजा दिलाने का भी कार्य किया है। जिसकी चर्चा जिले के विभिन्न चौक-चौराहा में होती है। इन उपलब्धियों से आम जनता में पुलिस-प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है और दैनिक अपराधों में कमी भी आई है। जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने आम जनों से सूचना एवं सहयोग की अपील है। श्री कुमार ने कहा कि सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button