ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भारत छोड़ो आंदोलन पर कांग्रेस ने किया तिरंगा मार्च

कांग्रेस का अमर शहीद स्मारक तक शहीदों के याद में तिरंगा मार्च

मनीष कुमार कमलिया भारत छोड़ो आन्दोलन के 79वें वर्षगांठ पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को माल्यार्पण एवं सलामी दी गयी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा कर रहें थे।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने मार्च के शुरुआत से पूर्व भारत छोड़ो आंदोलन के 79वें वर्षगांठ पर कहा कि देश के आजादी में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों ने आजादी की लड़ाई को गति प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता सेनानियों एवं आजादी की लड़ाई के अग्रणी नेताओं के आदर्शों पर सदैव चली है और आगे भी चलेगी।
शहीद स्मारक पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में माल्यार्पण के पश्चात सभी कांग्रेसजन को भारत की एकता और अखंडता को मजबूत रखने के लिए प्रतिज्ञा दिलाया। साथ ही विश्व शांति को लेकर और विघटनकारी तत्वों के खिलाफ लगातार काम करने का संकल्प लिया।
सेवादल के तिरंगा यात्रा में सेवादल के बिहार प्रभारी चन्द्र प्रकाश गौतम, सह प्रभारी अफरोज खान और दुर्गा दास शामिल हुए। इस मौके पर बिहार कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मो. शोएब ने कार्यक्रम को लेकर बताया कि सेवादल के द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में कांग्रेस ने देशप्रेम और समर्पण को लेकर अमर शहीदों के याद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस विचारधारा के लोगों ने निस्वार्थ भाव से लड़ाई लड़ी है। कार्यक्रम का संचालन विपिन झा और अजय चौधरी ने किया।

अमर शहीद स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधायक विजय शंकर दूबे, राजेश कुमार, प्रतिमा दास, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, कुमार आशीष, पूर्व विधायक लाल बाबु लाल, सतीश कुमार, मनोज सिंह, अर्जुन मंडल, चन्द्र प्रकाश सिंह, प्रवक्ता आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, चुन्नू सिंह, आशुतोष शर्मा, सौरभ सिन्हा, राजेश कुमार सिंहा, शशि रंजन, आशुतोष शर्मा, अजय सिंह, शशिकांत तिवारी, कमलदेव नारायण शुक्ला, उमेश कुमार राम, विनोद कुमार पाठक, रीता सिंह, संयोगिता सिंह, सुनील कुमार सिंह, कुंदन गुप्ता, मृनाल अनामय, प्रदुमन यादव, प्रयाग प्र0 सिंह कुशवाहा, सिसिल साह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, रुचि सिंह, वशी अख्तर, सुनीता साक्षी, अखिलेश्वर सिंह, मुकेश दिनकर, सिद्धार्थ क्षत्रिय, मृगेन्द्र सिंह, अजय यादव, राजीव कुमार, पंकज यादव अमित कुमार, अनोखा देवी, रेणु सिंह कुशवाहा, फिरोश हसन, रूमा सिंह, निरंजन कुमार सहित सैंकड़ों नेता और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा सह माल्यार्पण कार्यक्रम में मौजूद रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button