ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जदयू सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व MLA को बुके एवं माला पहनाकर किया सम्मानित, इस सम्मान के लिए सभों का पूर्व MLA ने किया आभार प्रकट।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, 4 जुलाई लाइन मस्जिद स्तिथ अपने आवास पर कोचाधामन के लोकप्रिय पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम लोगों की समस्याएं सुन उसका निष्पादन करते हुए जिला जदयू कार्यालय पहुँचे। इसी बीच जदयू कार्यालय में जदयू सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष पप्पु कुशवाहा ने जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनयन होने पर श्री आलम को बुके देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला जदयू कार्यालय किशनगंज में मो० रेहान हसन, महिला जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती जानकी सिंहा, जदयू किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इंजिनियर मसूद आलम एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा भी श्री आलम को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुजाहिद आलम ने इस सम्मान के लिए सभों का आभार प्रकट किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button