ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छोटे छोटे बच्चों को SP कुमार आशिष ने प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र दे किया पुरस्कृत..

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, नशा विमुक्ति दिवस पर बीते सप्ताह एसपी कार्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में जागरूकता के लिए विशेष ऑनलाइन कविता स्लोगन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें कक्षा 1 से 10 तक के बच्चे शामिल हुए थे। उत्कृष्ट पेंटिंग, कविता का प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दे कि प्रतियोगिता में अलग अलग स्कूलों के बच्चे शामिल हुए थे। जिसमें बेहतर करने वाले कुल 12 बच्चों का चयन किया गया था। पुरस्कृत किये जाने वाले बच्चों में बाल मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के मनदीप सिंह, लखन कुमार, एन अग्रवाल, तबरेज, आयुष साहा, एम मौलिक, सरस्वती विद्या मंदिर के आदित्य केशरी, सृष्टि पोद्दार, आराध्य साहा, मीडिल स्कूल खगड़ा के फरहान व आसिफ आलम शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने कहा कि अंतराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों के बीच किशनगंज पुलिस के द्वारा पेंटिंग व कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे उत्कृष्ट करने वाले बच्चे पुरस्कृत हुए हैं। जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला उन बच्चों ने भी बेहतर किया है। बच्चे तनिक भी घबराएं नहीं प्रयाश करते रहेंगे तो बेहतर करेंगे ही। आज नहीं तो कल पुरस्कृत होना ही है। जो कोशिश करते हैं वही सफल होते हैं। हर बच्चों में प्रतिभा है। जरूरत उसे निखारने की है। वही रेड क्रोस के सचिव मिक्की साहा ने कहा कि एसपी श्री कुमार की पहल पर स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। बच्चे देश के भविष्य हैं। आने वाले समय मे आपको बेहतर करना है। इस अवसर सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर यादव, सदर थानाध्यक्ष एसके हिमांशु रेडक्रोस सचिव मिक्की साह, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!