ब्रेकिंग न्यूज़

प्रो० दिनेश्वर सिंह की मौत से विश्वविद्यालय में शोक की लहर।।…

ऑक्सिज के अभाव में प्रो० दिनेश्वर ने गंवाई जान

गुड्डू कुमार सिंह आरा।वीर कुँवर सिंह विश्वविधालय आरा अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो०दिनेश्वर सिंह की मौत बुधवार को आरा के सदर अस्पताल में हो गयी।प्रो० दिनेश्वर की तबियत अचानक खराब हुई जिनके बाद उन्हें सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया।उन्हें सांस लेने के दिक्कत हो रहा था।अगिआंव विधायक मनोज मंजिल ने बताया की जब उन्हें सदर अस्पताल लाया गया उस वक्त खुद उनका ऑक्सीजन लेवल मापे थे,वे बात भी कर रहे थे,उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया।ऑक्सीजन ख़त्म होते ही,जब तक दूसरा ऑक्सीजन आता प्रोफेसर साहब इस दुनिया को छोड़ कर चले गए
विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि ऑक्सीजन की कमीं ने ले ली है प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश्वर कुमार सिंह की जान।न जाने कितनी जान सरकार और प्रशासन की लापरवाही से जाएगी।उन्होंने ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।प्रो०डाक्टर दिनेश्वर सिंह की मौत की खबर से पूरा विश्वविद्यालय में शोक का लहर दौड़ आया है।उनके पढ़ाये हुए छात्र व शुभचिंतक सोसल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट साझा कर रहे हैं।वहीं पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष अविनाश राव ने प्रो० डॉ दिनेश्वर सिंह की मौत की खबर सुनते ही गहरी संवेदना व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि सर के सानिध्य में स्नातकोतर तक कि पढ़ाई पूरी की थी।वर्तमान में भी सर से बात होते रहती थी।वे एकदम नेक दिल व हसमुख इंसान थे।इनकी कमी विश्वविद्यालय को खलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button