इंटक नेता पंडित गोपाल लाल महतो नहीं रहे

*राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार।*
इंटक नेता पंडित गोपाल लाल महतो नहीं रहे।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद– राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार की कार्यसमिति की वर्चुअल मीटिंग में आज बिहार इंटक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य पंडित गोपाल लाल महतो का कल गया में हुई आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने असंगठित क्षेत्र में उनके किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि स्व.गोपाल महतो बिहार इंटक के एक महत्वपूर्ण एवं मजबूत स्तंभ थे। उनके निधन से इंटक को बड़ी क्षति हुई है,जिसकी भरपाई अब संभव नहीं है।
स्वर्गीय गोपाल महतो के निधन पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जी संजीव रेड्डी, कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पू्र्व मंत्री कृपानाथ पाठक एवं पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है।