ब्रेकिंग न्यूज़

*बिहार सरकार ने बदले गृह सचिव*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 31 दिसम्बर :: बिहार सरकार ने वर्ष के अंतिम दिन अपने प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एक दशक से भी अधिक समय तक गृह सचिव (अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग) रहे आमिर सुबहानी को हटा कर के. सेंथिल कुमार को बनाया है।

आमिर सुबहानी से सामान्य प्रशासन समेत 3 विभागों के अपर मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब उन्हें मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबन्धन विभाग और निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी चंदशेखर सिंह को स्थानांतरित कर पटना के जिलाधिकारी बनाया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 29 पदाधिकारियों को स्थांतरित कर पदस्थापित किया है। जिसमें 4 प्रमंडलीय आयुक्त और 12 जिलों के भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव- चंचल कुमार को भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए आमिर सुबहानी से लिए गए विभागों के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिलाधिकारियों में –
अवनीश कुमार सिंह – जमुई के जिलाधिकारी,
प्रणब कुमार – मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी,
जे प्रियदर्शनी – अरवल के जिलाधिकारी ,
सज्जन आर – शिवहर के जिलाधिकारी,
श्याम बिहारी मीणा – मधेपुरा के जिलाधिकारी,
सुब्रत कुमार सेन – भागलपुर के जिलाधिकारी,
नवदीप शुक्ला – कैमूर के जिलाधिकारी ,
नवल किशोर चौधरी – गोपालगंज के जिलाधिकारी,
धर्मेंद्र कुमार – सासाराम के जिलाधिकारी,
अमित कुमार – मधुबनी के जिलाधिकारी,
डी नीलेश रामचंद्र – सारण के जिलाधिकारी,
तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर के पंकज कुमार – सचिव, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,पथ विकास निगम के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार,
पूर्णिया प्रमंडल के सफीना ए एन- सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,
दरभंगा प्रमंडल के मयंक वरवड़े- आयुक्त, मगध प्रमंडल
मगध प्रमंडल के असंगबा चुबा आओ – सचिव, शिक्षा विभाग,
सूचना प्रावैधिकी विभाग के मनीष कुमार- आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल,
पटना जिलाधिकारी कुमार रवि- सचिव, भवन निर्माण विभाग,
दिवेश सेहरा- सचिव, वित्त विभाग
बालामुरुगन डी- सचिव, ग्रामीण विकास विभाग,
कृषि विभाग के पूनम- आयुक्त, सारण,
राधेश्याम साह- आयुक्त, दरभंगा,
अरवल जिलाधिकारी रवि शंकर चौधरी- अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग बनाये गए हैं।
——-

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!