ताजा खबर

काउप गांव के एक्सीडेंट में मृत युवक तेतर राम को माले की पहलकदमी से सीओ ने दिया 4 लाख का चेक।।,,,,,,

गुड्डू कुमार सिंह भोजपुर जिला के सेमराव में बाइक एक्सीडेंट से काउप गांव के 1 व्यक्ति की हुई मौत और 2 लोग घायल हो गए थे।मृतक गड़हनी प्रखंड, थाना चरपोखरी, पंचायत-काउप, गाँव-काउप के स्व. चन्द्रदेव राम के 35 वर्षिय पुत्र अमरनाथ उर्फ तेतर राम की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। 2लोग घायल हैं , जिनकाइलाज गड़हनी पीएचसी अस्पताल में माले नेताओं ने करवाया। माले नेता मनोज मंजिल , काउप मुखिया कलावती देवी , माले सचिव नवीन कुमार और माले नेता भीम पासवान की उपस्थिति में गड़हनी सीओ ने आपदा विभाग से 4 लाख का मुआवजा दिया। विदित हो कि घटना की रात घटनास्थल पर पहुँचे भाकपा माले केंद्रीय नेता मनोज मंज़िल,भाकपा माले गड़हनी सचिव नवीन कुमार,काउप पंचायत भाकपा माले सचिव भीम पासवान, काउप मुखिया पति ओमनारायण साह,उज्ज्वल ,गुलशन,पिंटू,सचित मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!