ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

 लाठी डंडे से पीट कर महिला को मौत का घाट उतारा।।…..

भोजपुर गुड्डु कुमार सिंह उदवन्तनगर (भोजपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के उवन्तनगर में शनिवार देर शाम एक महिला की लाठी-डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी गई।घटना के पीछे मामूली विवाद बताया जा रहा हैहत्या का आरोप गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर लगाया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर उदवंतनगर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम नंद किशोर सिंह, निर्मल सिंह और धीरज सिंह बताया जा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उज्जैन टोला निवासी त्रिभुवन सिंह की पत्नी मंजू देवी उम्र 50 वर्ष को गांव के ही नंद किशोर सिंह उर्फ बूटी सिंह, निर्मल सिंह और धीरज सिंह ने मामूली विवाद में लाठी-डंडे से पीट पीट कर मार डाला।गंभीर रूप से जख्मी मंजू देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button