अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : कुख्यात विजय राठौर को अररिया पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार..

कुख्यात अपराधी विजय राठौर के पास से पुलिस ने लोडेड पिस्टल, आधा दर्जन कारतूस, 01 मैग्जीन, 02 मोबाइल और 4220 रुपये भी बरामद किए गए।

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, बौंसी थाना क्षेत्र के बिनोदपुर गांव से हत्या लूट व रंगदारी के दो दर्जन से अधिक मामलों में संलिप्त कुख्यात अपराधी विजय राठौर को अररिया पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से आधा दर्जन कारतूस, 01 मैग्जीन, 02 मोबाइल और 4220 रुपये भी बरामद किए गए।विजय राठौर के निशानदेही पर उसके साथी मो. जावेदन उर्फ बबलू को पलासी पुलिस द्वारा उसके घर कनखूदिया गांव से गिरफ्तार किया गया।अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह जानकारी डीएसपी पुष्कर कुमार ने रविवार को नगर थाना में प्रेसवर्ता के दौरान पत्रकारों को दी।डीएसपी ने कहा कि शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि विजय राठौर अपने अन्य साथियों के साथ बिनोदपुर गांव में शिवलाल राठौर के घर डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है।उसके बाद अररिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर छापेमारी की गई।पर आरोपित शिवलाल राठौर, जीतन राठौर, जावेद आलम उर्फ बबलू, आजाद व अन्य एक आरोपित अंधेरा का लाभ उठाकर फरार हो गए।बाद में मो. जावेद उर्फ बबलू को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।छापेमारी टीम में डीएसपी पुष्कर कुमार, फारबिसगंज डीएसपी मनोज कुमार, विशेष इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष किग कुंदन, बौसी थानाध्यक्ष साजिद आलम आदि शामिल थे।आपको बताते चलें कि बरदाहा थाना क्षेत्र की तरौना भोजपुर निवासी आरोपित विजय राठौर कुख्यात दिनेश राठौर का भाई है। कुछ दिन पहले ही छूटा था जेल से दिनेश राठौर वर्तमान में नेपाल जेल में सजा काट रहा है।विजय राठौर पर अररिया किशनंगज जिले के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक हत्या, डकैती, रंगदारी आदि के मामले दर्ज हैं।विजय राठौर कुछ दिन पहले जमानत पर अररिया जेल से छूटा था।बताया कि जेल से निकलने के बाद से वे अपने साथियों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुट गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button