अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : अवैध बालू की ढुलाई एवं खनन मामले में प्रशासन ने चार ट्रैक्टर को किया जप्त..

लगातार दो दिनों से हो रहे छापेमारी को लेकर बालू माफियाओं में हड़कंप..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, बारूण थाना क्षेत्र के एनीकट बालू घाट में शुक्रवार के अहले सुबह अवैध बालू कि खनन एवं परिवहन के मामले में प्रशासन के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया।संयुक्त छापामारी में जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय एवं थानाध्यक्ष रंजय कुमार शामिल रहे।बारूण अंचलाधिकारी बसंत कुमार राय ने बताया कि बालू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से बालू उठाओ एवं परिवहन को लेकर लगातार सूचना मिल रही थी।इस शिकायत को दूर करने के लिए व अवैध बालू की खनन एवं परिवहन न हो इसलिए छापामारी अभियान शुरू हो गई है।कहा कि छापामारी में चार ट्रैक्टर जप्त किए गए हैं। जिससे भारी जुर्माना वसूल करके छोड़ा जाएगा।साथ ही बताया कि बालू के अवैध खनन एवं परिवहन रोकथाम को लेकर प्रशासन सख्त है एवं लगातार अभियान चलती रहेगी।लगातार दो दिनों से हो रहे छापेमारी को लेकर बालू माफियाओं में हड़कंप मची हुई है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button