ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अतिक्रमण मुक्त होगा छपरा:-एसडीओ

छपरा/श्रीधर पांडे, आज सदर एसडीओ अभिलाषा शर्मा द्वारा नगर थाना क्षेत्रांतर्गत थाना चौक एवं उसके आसपास के क्षेत्रो को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।उक्त स्थल पर प्रतिदिन छोटे व्यापारीयों द्वारा अतिक्रमित कर दुकान लगाया जाता है जिससे आमजनो को काफी परेशानी होती है, यातायात कि समस्या होती है तथा दुर्घटना होने कि संभावना बनी रहती है।साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष के सामने अवैध रूप से खड़ी वाहनो का चालान काटा गया।एसडीओ के अनुसार शहर में अतिक्रमणकारियों को बक्सा नही जाएगा, शहर में आज के भांति प्रतिदिन जांच कर कारवाई करने हेतू नगर थाना को निदेश दिया गया।मौके पर पुलिस उपाधिक्षक (यातायात) अंचल अधिकारी, सदर छपरा एवं नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button