ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : जल है तो जीवन है के तहत विधायक ने किया कई गांव का भ्रमण..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद जल है तो जीवन है, हरियाली है तो जीवन है अर्थात जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नबीनगर विधानसभा के मौआर खैरा पंचायत का भ्रमण वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।जिसमें कोशडिहरा, मौआर खैरा, सोनाही, इटहट, मुकुंद, बडकागांव, तेन्दुआ गनपत, तेतरहट, कंचनपुर, विशुनपुर, मंगुराही, कदोखरी गम्हारी गांव का दौरा किया गया।जल जीवन हरियाली से संबंधित सरकार के कार्यक्रम को जनता के बीच में रखें तथा उनके समस्याओं को सुना जिसमें मौआर खैरा मे चबुतरा तथा छठ घाट, इटहट मे छठ घाट, बडकागांव मे पीसीसी, तेनदुआ गणपत मे छठ घाट, कंचन बिगहा मे समुदाईक भवन, विशुनपुर मे पीसीसी, सोनाही मे छठ घाट, कदोखरी मे यात्री सेड, गम्हारी मे यात्री सेड सभी मांगो का निदान करने का आश्वासन दिया।साथ में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, राज्य परिषद के सदस्य अनिल कुमार यादव, पूर्व मुखिया नागेंद्र कुमार सिंह, बाबूलाल शर्मा, जदयू के पंचायत अध्यक्ष रवीरंजन कुमार, प्रवीन कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, राकेश कुमार, यशवंत कुमार सुरेश सिंह आदि लोग थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!