अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : चेन व पर्स लूट के दर्जनों घटनाओं को अंजाम देने वाले दो अपराधी व दो सुनार पुलिस के हत्थे चढ़े..

रांची/ओमप्रकाश, मेकन कॉलोनी निवासी गगन तिवारी की पत्नी चित्रा अग्निहोत्री से गत रविवार को अपने बच्चे के साथ क्वार्टर आने के क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके सोने का चेन गले से छीन लिया था।इस संबंध में डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।अनुसंधान के क्रम में मैंकॉन के सुरक्षा गार्ड के सहयोग से डोरंडा पुलिस ने दो युवक मोहम्मद कैफ और मोहम्मद दिलकश को गिरफ्तार किया।उनके पास से लोअर बाजार थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक काले रंग की पल्सर बाइक बरामद की गई है।उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले दिलीप सालुंखे व किशोर कुमार को गिरफ्तार किया गया है एव उनकी निशानदेही पर लूटा गया सोने का चैन जो कि गला दिया गया था दिलीप सालुंखे के क घर से बरामद किया।यह जानकारी हटिया एसपी विनीत कुमार ने शनिवार को डोरंडा थाने में पत्रकारों को दी।इस दौरान डोरंडा थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी उपस्थित थे।हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के कुर्बान चौक निवासी मोहम्मद कैफ व थर्ड स्ट्रीट निवासी मोहम्मद दिलकश गद्दी ने पूछताछ के क्रम में चैन चिंताई व लूट के दर्जनों कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पूर्व में मोहम्मद कैफ व मोहम्मद दिलकश ने आर्किड अस्पताल के समीप महिला से चेन की लूट बरियातू में महिला से पर्स की लूट, कोकर के तिरिल रोड में महिला से पर्स की लूट, रोस्पा टावर से बाइक चोरी वह अन्य घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है।यह दोनों लूटे गए चेन को अरगोड़ा के मदरसा रोड स्थित बालाजी ज्वेलर्स के संचालक किशोर कुमार वर्मा को ठिकाने लगाने के लिए दिया करते थे और किशोर कुमार सोने की चेन को गला कर ग्राहकों को बेच दिया करते थे।एएसपी ने बताया अब कानूनी कार्रवाई न केवल छिनतई और लूट करने वालों के ऊपर ही होगी बल्कि जो सुनार के पास चोरी माल लेते हैं, और जो चोरी के माल को गली कूचे में बैठकर गला कर छुपाने के काम करते है, उनकी भी सूची तैयार हो रही है ।उनपर भी विधिवत सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया की मामले का खुलासा करने में डोरंडा व अरगोड़ा थाना का विशेष योगदान रहा। उन्होंने मामले का खुलासा करने में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की भी अनुशंसा की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!