अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : ओभरलोड बालू ढुलाई मामले में प्रशासन ने की छापामारी, पकड़े गए 17 ट्रक..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, ओभरलोड परिवहन करने के मामले में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के बारुण थाना व नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के विभिन जगहों पर छापेमारी की गयी।यह अभियान खनन विभाग के द्वारा चलाया गया।जिसमे कई वाहन बालू लिए हुए पकड़े गए।जिला खनन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि अवैध बालू के विरुद्ध गुरुवार की पूरी रात जिला पदाधिकारी के आदेश पर अभियान चलाया गया। जिस दौरान बारुण नवीनगर सड़क से गुजर रहे अवैध बालू लिए 17 ट्रको को पकड़ा गया है।जिसमे नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र से उक्त सड़क से छः की संख्या में अवैध बालू लिए ट्रक को पकड़ा गया है।वही बारुण थाना क्षेत्र से 11 ट्रको को पकड़ा गया है।जिन पर अवैध बालू परिवहन कर रहे थे।सभी जब्त ट्रको को सम्बन्धित थानों में लगाया गया है।ट्रको से सभी से जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ा जाएगा।इस अभियान में बारुण थानाध्यक्ष रंजय कुमार और नरारी थानाध्यक्ष रामराज सिंह अपने दल बल के साथ शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button