अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : दो सौ एमएल के 1350 पाउच देशी शराब व 30 की संख्या में बीयर के साथ दो धंधेबाज हुए गिरफ्तार..

औरंगाबाद/मयंक कुमार, पुलिस ने गुरुवार की रात में काफी मात्रा में देशी शराब क पाउच व विदेशी शराब पकड़ा है।साथ ही इस शराब के अवैध कारोबार में लिप्त दो धंधेबाज़ों को भी गिरफ्तार किया है।इस सम्बंध में पूरी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के भुइयां टोली के समीप से बारुण दाउदनगर सड़क से एक चार पहिया वाहन में शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि धंधेबाज शराब लेकर आ रहे है।सूचना के आधार पर बारुण दाउदनगर सड़क किनारे खड़ी चार पहिया वाहन केयूवी जिसका BR01PS2034 नंबर था। उसे जांच किया गया तो दो सौ एमएल के 1350 पाउच देशी शराब व तीस की संख्या में बीयर मिला।पकड़े हुए शराब को जब्त करते हुए गाड़ी में रहे थाना क्षेत्र के ही मौआर खैरा के निवासी प्रेम रंजन और झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना के सुल्तानी के निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया।गाड़ी, शराब को जब्त करते हुए दोनों शराब धंधेबाज़ों को जेल भेज दिया गया। वही जेल जाने के क्रम में शराब के मामले में पकड़ाए आरोपीयो ने कहा कि उनके गाड़ी में कोई शराब नही मिली है।उन्हें फसाया जा रहा है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button