अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अज्ञात वाहन ने महिला को कुचला, महिला की हुई मौत..

सूचना बारुण थाना को मिलने पर एसआई सुबोध कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जाम को हटवाया।

औरंगाबाद/मयंक कुमार बारूण थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर बुधवार के अहले सुबह ही दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ व बरुआ पुल के बीचों बीच नेशनल हाइवे दो पर अज्ञात वाहन ने एक 35 वर्षीय महिला को कुचल डाला।जिससे कि उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी। वाहन के द्वारा महिला को ऐसे कुचला की उसकी शरीर क्षत विक्षत हो गई।दुर्घटना के बाद कुछ समय तक हाइवे जाम हो गया था।खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नही हो पायी है।आसपास के लोगो के द्वारा उम्मीद लगायी जा रही है कि सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन के द्वारा महिला को कुचल दिया गया है।इसकी सूचना बारुण थाना को मिलने पर एसआई सुबोध कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जाम को हटवाया। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्मार्टम के लिए भेजा।इधर थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्मार्टम के उपरांत 72 घण्टे तक शव की पहचान के लिए रखा जाएगा।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button