अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फरार अभियुक्त हुआ गिरफ्तार..

औरंगाबाद/मयंक कुमार कई दिनों से फरार चल रहे एक अभियुक्त को बारुण पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि पिछले महीने थाना क्षेत्र के ही एनीकट बालूघाट पर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया था।जिस सम्बन्ध में एनीकट बालूघाट के संचालक बिनोद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी।उसी के आलोक में गुप्त सूचना के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र के भरत गौरा गांव के अजित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।जिसे बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button