ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : विहंगम योग सत्संग के द्वारा होता है कुशल व्यक्तित्व का विकास:आचार्य मयंक

औरंगाबाद/मयंक कुमार बारूण प्रखंड स्थित केशव सिंह यादव महाविद्यालय के परिसर में ब्रह्मविद्या विहंगम योग के द्वारा सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें बारूण प्रखंड के विभिन्न गांव के लोग उपस्थित रहे। स्वागत गान-मंगल गान के पश्चात जिला संयोजक उमेश प्रसाद सिंह के द्वारा अखंड दीप प्रज्वलित कर सद्गुरु अनंत श्री सदाफल देव जी महाराज, सद्गुरु धर्मचंद्र देव जी महाराज एवं सद्गुरु स्वतंत्र देव जी महाराज के चित्र एवं चरणों पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।संचालन करता विद्यार्थी आचार्य मयंक शास्त्री ने बताया कि केशव सिंह यादव महाविद्यालय के परिसर में पहली बार सत्यसंग शुभारंभ हुआ है जो प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सत्संग समारोह का होना निश्चित हो चुका है।कहा कि सत्संग के द्वारा हमारे समाज में कुशल व्यक्तित्व का विकास होगा।ब्रह्मविद्या विहंगम योग सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ योग है।जिस योग को जानने का अधिकार सभी मानव जाति का है।जिला संयोजक उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि औरंगाबाद के सभी प्रखंडों में सत्संग होने की श्रेणियां बढ़ चुकी है।सत्संग जितना किया जाए हमारा समाज का उत्थान उतना ही उत्थान होगा।सत्संग में ब्रह्मविद्या की विस्तृत चर्चा से मानव की मानवीय गुण की विकास होती है।आज मानव अशांत दिख रहे हैं, उनकी शांति एवं कल्याण के लिए सत्संग के साथ विश्व का आदित्य आध्यात्मिक स्वर्वेद को जानना अति आवश्यक है।मौके पर जिला संयोजक डॉo श्यामानारायण प्रसाद, प्रखंड प्रभारी सुनील कुमार संगम, डॉ नन्दकिशोर प्रसाद, राजेंद्र सिंह, प्रोफेसर डॉ कृष्णा सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, महेंद्र सिंह, बबन राम, धर्मेंद्र पासवान, प्रेमनाथ गुप्ता, देवंती देवी, शिव कुमारी देवी, नीरा देवी, रुकमणी देवी, परमेश्वर महतो उमाशंकर शर्मा साथ कई लोग सत्संग में शामिल रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button