ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

नव युवक संघ कमिटी के युवको के द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान..

औरंगाबाद/मयंक कुमार सोननगर केशव मार्केट स्थित भुईयां टोला में स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर नव युवक संघ कमिटी के युवको ने पौधरोपण अभियान चलाया।कमिटी के युवको ने कचड़े को हटा कर सफाई कर के पेड़ एवं फूल लगाया गया।बता दे कि जहां पर पौधा लगाया गया उस स्थान पर पहले से कचरे का अंबार लगा हुआ था।युवकों ने कचरे को उठाकर सोन नदी में फेंक एवं बांस- बल्ली के सहारे घेराबंदी कर उसके अंदर फूल एवं पौधे लगाएं।सभी युवाओं में उत्साह देखने को मिला। कमेटी के गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि हम लोग कमेटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष पौधारोपण अभियान चलाते हैं।इसके साथ-साथ अपने गांव में जहां कहीं भी गंदगी होती है उसे स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव को साफ सुथरा कर गांव को स्वच्छ रखने का प्रयास करते हैं।मौके पर सर्जुन कुमार, गौतम गुप्ता, उमेश चौधरी, राजू रंजन, अशोक चौधरी, केवल चौधरी, कन्हाई भुईयां, और भुईयां टोला के सभी जनता एवं बच्चे थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button