ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

राजद कार्यकर्ताओं ने बारूण में चलाया सदस्यता अभियान शिविर..

औरंगाबाद/मयंक कुमार राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्व विधायक भीम कुमार यादव की अध्यक्षता में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ों लोगों ने सदस्यता फॉर्म भरी।पूर्व विधायक भीम कुमार यादव ने बताया कि लालू यादव एवं तेजस्वी यादव के आदेशानुसार सदस्यता अभियान चल रहा है।राजद के नेता तेजस्वी यादव ने आज पूरे बिहार में सदस्यता अभियान शुरू की है।जिसके अंतर्गत आज हम सभी नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के बारूण बाजार से सदस्यता अभियान शिविर का शुरुआत किया है।यह अभियान नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में बारी-बारी से एक महीना तक चलता रहेगा।इस अभियान के अंतर्गत करीब 30,000 नए क्रियाशील सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता अभियान शिविर में एक सौ से ज्यादा फार्म भरी गई।जिसमें प्रत्येक सदस्य से सेवा शुल्क के रूप में ₹5 लिए गए।बताया कि यह ₹5 पटना कार्यालय में जमा होता है।जो पार्टी के विकास कार्य में खर्च किए जाते हैं।मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल टाइगर, व्यापार मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार दीपक, पंचायत अध्यक्ष रामदीप यादव, सुनील यादव, दीपू यादव, संतोष यादव, सुनील सिंह, श्रवन यादव के साथ कई राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button