अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फांसी लगा किया आत्म हत्या, मस्जिद के उपर एक कमरे में लटका था लाश…

औरंंगाबाद मदनपुर थाना क्षेत्र के पुरानी खिरियावां में स्थित एक मस्जिद के छत पर बने एक रुम में पंखे से लटके एक वृद्ध व्यक्ति की लाश पुलिस ने बुधवार को बरामद की है।शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दी है।मृतक की पहचान पुरानी खिरियावां के अब्दुल क्यूम 50 वर्ष के रुप में की गयी है।बताया जाता है कि मृतक अब्दुल क्यूम मानसिक रुप से विक्षिप्त माहमूली रुप से थे।तीन चार माह पूर्व आपस में बच्चों को लेकर बहस हुई थी।वे सोमवार की देर रात घर से खाना खाकर निकले थे।फिर घर नहीं लौटे।तब मंगलवार की सुबह परिजन खोजने लगे।रिश्तेदारो के यहां भी पता लगाए।पर शिनाख्त नहीं मिल रहा था।जब बुधवार के दोपहर 12.30 बजे दिन में मस्जिद में लोग नवाज पढने गये तो मस्जिद के छत तरफ से दुर्गंध आ रहा था।उन्हीं नवाजियों में से एक व्यक्ति ने छत पर जाने वाले सिढी पर खुन धब्बे देखा इसके बाद छत के उपर बने एक कमरे मे दरवाजा खोल कर देखा तो पंखे में गमछा से फांसी लगा अब्दुल क्यूम लटके हुए हैं।फांसी लगा आत्म हत्या कर लिए थे।शव से काफी दुर्गंध निकल रहा था।लोगों में अफरा तफरी मच गया।मस्जिद के सदर मो. शाहजाद ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना दी गयी कि मस्जिद में एक शव फांसी लगा हुआ है।मृतक की पत्नी सैरुन निशा ने बताया कि कुछ दिनों से मानसिक रुप से असंतुलित थे।3-4 माह पूर्व मध्य प्रदेश से लौटे थे।वे वहां दर्जी कपडा सिलाई करने का काम करते थे।उनके 4 लडकियां और तीन लडके हैं।थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि मस्जिद के अध्यक्ष शहजाद द्वारा सूचना दी गयी।सूचना पर त्वरित एसआई माधवेन्द्र प्रताप सिंह और एसआई मनोज तिवारी सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जायजा लिए।मृतक अब्दुल क्यूम फांसी एक गमछे गले में बांध पंखा से लटक आत्म हत्या किया गया प्रतित होता है।वे स्वयं लाश को फंदे से निकाल पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।लाश बुरी तरह सड गया था।फांसी स्थल पर एक चौकी था जिस पर चढ पंखे से गले में गमछे बांध लटक गया था।

रिपोर्ट-मयंक कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!