ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पटना : किसी थाना इलाके में शराब की बिक्री पकड़ी जाती है तो 10 सालों तक पुलिसवालों को थाने में पोस्टिंग नहीं मिलेगी:-सीएम नीतीश कुमार

पटना राज्य में पुलिस की सुस्ती के चलते शराब की अवैध बिक्री की खबरों के बीच सीएम नीतीश कुमार शराबबंदी को लेकर और सख्त हो गए हैं।उन्होंने पुलिसवालों को शराब धंधेबाजों के खिलाफ सख्ती करने का निर्देश दिया है साथ ही पुलिसवालों को चेतावनी भी दी है।सीएम ने कहा है कि अगर किसी थाना इलाके में शराब की बिक्री पकड़ी जाती है तो 10 सालों तक पुलिसवालों को थाने में पोस्टिंग नहीं मिलेगी।

मद्य निषेध विभाग की एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को शराब धंधेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का उल्लंघन करने वाले जो लोग पकड़े गए हैं उनके बारे में विस्तार से पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।उन्होंने कहा कि शराब सप्लायरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि जो शराब माफिया पकड़े गए हैं उनके पहले के कामों के बारे में पुलिस को पता लगाना चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि शराब बिक्री के मामलों की गंभीरता से जांच की जाने की जरुरत है तभी राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू की जा सकती है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button