प्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आजाद इंडिया फाउंडेशन किशनगंज और मलाला फण्ड के सौजन्य से एक दिवसीय शिविर का आयोजन…

किशनगंज आजाद इंडिया फाउंडेशन किशनगंज और मलाला फण्ड के सौजन्य से बालिका शिक्षा कार्यक्रम, बहादुरगंज के अंतर्गत सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए दरनिया, प्रखंड बहादुरगंज जिला किशनगंज में 12.06.2019 को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।इस कैम्प के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था ताकि लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें।इस के साथ ही साथ 6 गाँवों के 62 अभ्यर्थियों का सरकारी योजनाओं का आवेदन पत्र भरवाया गए।उन्हें निम्नलिखित योजनाओं के अंतर्गत प्रखंड में जोड़ा जाएगा-

  • वृद्धावस्था पेंशन योजना
    विधवा पेंशन योजना
    कन्या उत्थान योजना
    परिवारिक लाभ योजना
    परवरिश योजना आदि।

गीतिका, रामनारायण, मोo अलीम, मोo असलम, मोo अयाज़ सेंटर टीचर्स मौजूद थे।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!