अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया फारबिसगंज : बिराटनगर से दो कटुवा पिस्तौल के साथ एक भारतीय नागरिक को मोरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया…

अररिया फारबिसगंज भारत नेपाल सीमा जोगबनी से प्रदेश संख्या एक के राजधानी बिराटनगर से दो कटुवा पिस्तौल के साथ एक भारतीय नागरिक को मोरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक का नाम कुणाल कुमार बताया जाता है।जो सितामढी जिले के बैरगनिया पंचायत का रहने वाला है।सोमवार रात्रि एक होटल से गिरफ्तार किया है।मामले की पुष्टि करते हुए मोरंग पुलिस प्रवक्ता घनश्याम श्रेस्ठ ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात एक होटल में छापेमारी कर किया गया है।गिरफ्तार युवक के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल व चार जिंदा मैगजीन एवं एक कटुवा पिस्तौल व एक गोली बरामद किया गया है बताया कि वही युवक के जेब से तीन राउंड गोली बरामद हुआ है। गिरफ्तार ब्यक्ति को अनुसंधान के लिए जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है।

रिपोर्ट-धर्मेंद्र सिंह

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button