बिहारी कहलाना गर्व की बात, जब तक आप चाहेगे बिहार की सेबा करता रहूंगा:-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नालन्दा संसदीय क्षेत्र के एकंगरसराय हाई स्कूल मैदान में जदयू प्रत्याशी के लिए सीएम ने वोट माँगा।अब बिहारी कहलाना सम्मान की बात होती हैं।जब तक आप चाहेगे तब तक बिहार की सेवा करता रहूंगा।जंगल राज को खत्म किया और न्याय के साथ विकाश की धारा बहाई।एकंगरसराय हाई स्कूल खेल मैदान में चुनावीसभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कही।बिहार में जब सता संभाली उसके बाद हमने जंगल राज को खत्म किया।न्याय के साथ विकास की धारा बहाई।सामाजिक न्याय के साथ हमारी प्रतिबद्धता जगजाहिर है आपलोग जब तक चाहेगे बिहार की सेवा करता रहूंगा।हम आपसे मील प्यार और आशीर्वाद को जिंदगी भर नही भुला सकते।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का शायद ही कोई जिला गाँव व पंचायत ऐसा बचा होगा जहां, बिजली, सड़क, हर घर नल का जल, योजना नही पहुचाई।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में बिहार का जबरदस्त विकाश हुआ है।इस लिये एकबार पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सबो का आशीर्वाद की जरूरत है।जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार को भारी मतों से जिताने की अपील की।कई नेताओं ने विकाश पुरुष नीतीश कुमार को माला पहनाकर अभिनन्दन किया।इस अवसर पर विधायक चंद्रशेन प्रसाद, राजीव प्रसाद सिंह, जदयू नेता सुभाष कुमार सिंह, शियाशरण ठाकुर, बिंनोद प्रसाद, सत्येंद्र कुमार सिंह, सतीश कुमार, जदयू के जिला उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, भूषण शर्मा, ललन सिंह, मनोरमा देवी, राजेश कुमार चंद्रबंशी, मुना कुमार, अवधेश गुप्ता, धनंजय कुशबाहा, मनोज कुशबाहा, भाजपा नेता अमिय कुमार, मदन प्रसाद, कृष्ण कुमार वर्मा, सुनील वर्मा, जदयू के नेता दिनेश यादव उर्फ मुखिया जी, मिथलेश कुमार, कुमार राज मनोरंजन सिंह, मुखिया राम कृष्ण सिंह, दिलीप कुमार, अनुज कुमार सिंह, मुखिया अनुज कुमार, कौशल यादव, संतोष यादव सतीश कुमार सिन्हा अधिवक्ता, सहित दर्जनों लोगों ने अपना अपना बिचार ब्यक्त किया।
बिहार के बिकाश में केंद्र का सहयोग सराहनीय रहा…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी सहयोग सराहनीय रहा है।पहले लोग ढिबरी जलाते थे, अब गाँव, कस्बा, टोले में बिजली जगमगा रहे हैं।महिलाओं की माग को देखते हुए शराब बंदी करबाए।पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित महादलित, अल्पसंख्यकों, सवर्ण सभी के लिए विकास कार्य धरातल पर उतारे।विरोधी के पास न तो नीति है और न ही नियत।पंचायतों में अतिपिछड़ों, एससी, एसटी, को पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आरक्षण पर झूठा बोलकर विपक्ष भर्म फैलाना चाहते हैं।जब हमे सेवा का मौका मिला तो पंचायतो में अतिपिछड़ा, एससी, एसटी, के साथ ही अन्य को आरक्षण देने का काम किया।किसी को ताकत नही जो आरक्षण को खत्म कर सके।बिरोधी पार्टियां अफ़वाहे फैलाकर लोगो को भर्मित करने में जुटी है।सूबे की जनता सब समझती है कि ऐसे लोग कभी सफल नहीं हो सकते।इस अवसर पर पूर्व विधायक भाजपा प्रबक्ता राजीब रंजन ने कहा कि केंद्र ब राज्य सरकार ने मिलकर बिहार में विकाश की गंगा बहाई है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर, पूर्व विधायक प्रतिमा सिंह, भाजपा प्रवक्ता राजीब रंजन, रीना यादब, विधायक रंजू बाला, भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, शियाशरण ठाकुर, विधायक चंद्रशेन प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने अपना अपना विचार ब्यक्त किया।
रिपोर्ट-सोनू यादव



