देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

विश्व रक्तदान दिवस: प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये:-डीएम महेंद्र कुमार

विश्व रक्तदान दिवस हर वर्ष 14 जून को सम्पूर्ण विश्व में मनाया जाता है।इसकी शुरुवात 14 जून 2004 को “विश्व स्वास्थ्य संगठन रेड क्रोस,और रेड क्रसेंट सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय संघ द्वारा की गयी थी।14 जून,भारतीय रेड क्रॉस द्वारा सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।शिविर का शुभारंभ माननीय जिला पदाधिकारी महोदय सह अध्यक्ष रेड क्रॉस श्री महेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।श्री कुमार ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये और वह व्यक्ति अन्य दुसरो को भी प्रेरित करें।समय-समय पर शिविर का आयोजन कर लोगो को जागरूक करें।ज्यादा से ज्यादा लोंगो को जोड़े जिससे ब्लड की समस्या को दूर कर सकते है।अभी भी लोगों के मन मे भ्रांतिया व्याप्त है।इसे दूर करने की

आवश्यकता है।वर्तमान समय में रक्त की महिमा सभी जानते हैं।रक्त से आपकी ज़िंदगी तो चलती ही है साथ ही कितने अन्य के जीवन को भी बचाया जा सकता है।मनुष्य के शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया हमेशा चलती रहती है और रक्तदान से कोई भी नुकसान नहीं होता बल्कि यह तो बहुत ही कल्याणकारी कार्य है जिसे जब भी अवसर मिले संपन्न करना ही चाहिए।वही रेड क्रॉस के

सचिव मिक्की साहा ने कहा इंडियन रेडक्रोस रक्तदान शिविर आयोजन के साथ-साथ युवाओ का एक यूथ बनाएगी।जिसे प्रशिक्षित कर आपदा से निपटने के उपाय साथ ही पर्व-त्योहार के समय भीड़-भाड़ जगहों पर ट्रैफिक में सहायता के लिये अभियान चलाया जाएगा।अन्तःरक्तदाताओं एवं समाज जे प्रभुत्व जनों का हृदय से धन्यवाद दिया गया।इस अवसर पर लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक के लिये पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष,सिविल सर्जन डा0 परशुराम प्रसाद,अनुमंडल पदाधिकारी फिरोज अख्तर, एसडीपीओ डा0 अखिलेश कुमार उपस्थित थे।रक्तदान शिविर में सामाजिक संगठनों ने भाग

लिया जिसमे बालाजी वेलफेयर ट्रस्ट, गायत्री परिवार, शौण्डिक समाज,बजरंग दल,दफ़्तरी ग्रुप,कलवार समाज,वीर शिवाजी युवाओ ने रक्तदान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय रेड क्रॉस के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।डा0 एसएल रामदास,डा0 सौरभ आनंद,राजकरण दफ़्तरी, कौशल आनंद,सौरभ कुमार,आदर्श कुमार,चिंटू अली,सुमित साह,सुशील झा,राकेश,कुमार,आर के जालान,धनन्जय जयसवाल, सचिन कुमार,मनीष चौधरी,रवि कुमार,कौशल आनंद,मनोज अग्रवाल,उत्तम कुमार उपस्थित थे।

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र सिंह

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!