ताजा खबर

ग्रामीण विकास एवं परिवहन विभाग के पूर्व मंत्री-सह- जदयू विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार ने आज बिहार विधान सभा में पूर्व माननीय सदस्य स्व0 रामेश्वर पासवान के पार्थिव शरीर पर 10:00 बजे पूर्वाह्न में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /स्व0 रामेश्वेर पासवान जमुई जिले के सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र से कई बार निर्वाचित हुए थे ।

बिहार विधान सभा में इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री श्रवण कुमार के साथ माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार की ओर से बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह एवं माननीय सदस्य सर्वश्री ललित नारायण मंडल, जयंत राज, प्रफुल्ल मांझी सहित बिहार विधान सभा के वरीय पदाधिकारीगण ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया । इस अवसर पर स्वं0 रामेश्वर पासवान के पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे ।
श्री कुमार ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि रामेश्वर पासवान जी कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उन्होंने जमुई के सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र का 7 बार प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने मंत्री के रूप में भी राज्य को अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी थीं । उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है । ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति दें एवं शोक संतप्त परिजनों तथा शुभचिंतकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!