झारखण्डप्रमुख खबरें

झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का खतरा, आपदा विभाग हाई अलर्ट पर

रांची | 20 मार्च 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई जिलों, खासकर रांची, गुमला और खूंटी में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताई गई है। संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए राज्य का आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने हालात की गंभीरता को देखते हुए सभी अधिकारियों और जिलों के उपायुक्तों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। सभी जिलों में क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) सक्रिय रहे, जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वे स्वयं पूरे घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और विभागीय गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि: मौसम विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करेंखराब मौसम में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें सुरक्षित स्थानों पर रहें विभाग ने भरोसा दिलाया है कि राज्य में कहीं भी आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!