
गुड्डू कुमार सिंह/घटना में संलिप्त 03 अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 15.03.2026-16.03.2026 के मध्य रात्रि में शाहपुर थाना अंतर्गत बनाही गांव में सुमित कुमार, उम्र लगभग 18 वर्ष, पिता राजीव पांडेय, सा० बनाही, थाना शाहपुर को रात्रि में घर से बुलाकर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के दादा के फर्दबयान के आधार पर शाहपुर थाना कांड सं0-65/26, दिनांक 17.03.2026, धारा 103(1)/3 (5) बीएनएस 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगदीशपुर के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान, मानवीय आसूचना संकलन, सीसीटीवी विश्लेषण एवं छापेमारी के आधार पर घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर कांड का सफल उद्भेदन किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता इस प्रकार है।
(1) अभिनाश पाण्डेय, पे०- रामाकांत पाण्डेय(2) विराज कुमार, पे०-भरत पाण्डेय(3) हरीश पाण्डेय उर्फ राजधन पाण्डेय, पे०-सत्य नारायण पाण्डेय सभी ग्राम बनाही, थाना-शाहपुर, जिला-भोजपुर।


