
*बूथ अध्यक्ष तक होंगे सक्रिय सदस्य।
**********************************
मुकेश कुमार/हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से०पार्टी के द्वारा आज सदस्यता महाअभियान की समीक्षा बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार जी ने की जबकि संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधानमहासचिव राजेश पांडेय जी ने की।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के कैबिन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन जी थे।
मार्च में पार्टी के द्वारा पूरे साल 2026 चलाए जाने वाले कार्यक्रमों का एक कैलेंडर जारी किया जाएगा।इस के अनुसार ही पूरे साल कार्यक्रम चलते रहेगा। मार्च महीने में बिहार के सभी जिलों में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन कराया जाएगा जिस जिला में कार्यकर्ता सम्मेलन जिस तिथि को होगा उस तिथि से कुछ दिन पहले वहां पर पार्टी के प्रबुद्ध नेता उस जिले में प्रवास पर रहेंगे और जनता के समस्याओं को सुनेंगे।समस्या के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी से मिलकर उन सभी समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। यह सारी बातें आज कार्यकर्ता सदस्यता महा अभियान के समीक्षा बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन जी जिला अध्यक्ष और सदस्यता प्रभारियों को संबोधित करते हुए कह रहे थे।
वहीं दूसरी तरफ अपने अध्यक्षीय भाषण में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर अनिल कुमार जी ने कहा कि सदस्यता महाअभियान की सभी जिलों में जिला अध्यक्ष और सदस्यता प्रभारी की 20 फरवरी तक बैठक कर लेना था करीब करीब सभी जिलों में यह बैठक संपन्न हो चुका है कुछ कारणों से कुछ जिलों में यह बैठक नहीं हो पाई है तो वैसे जिला अध्यक्ष और सदस्यता प्रभारी को टास्क देते हुए उन्होंने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में यह बैठक कर लेनी है और प्रदेश कार्यालय को इस बैठक से अवगत करा देना है।
आगे श्री अनिल कुमार जी ने कहा कि बिना सक्रिय सदस्य बने हुए किसी भी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी नहीं बनाया जा सकता है चाहे वह बूथ अध्यक्ष हो या प्रदेश के कोई भी पदाधिकारी इसलिए सभी लोगों को हर हाल में सक्रिय सदस्य बनाना है।कार्यक्रम में इजहार अहमद, मोहम्मद कमल परवेज,प्रोफेसर डी एन सिंह,मोहम्मद कमालुद्दीन,अविनाश कुमार, पम्पी शर्मा,बृजनंदन शर्मा,रत्नेश पटेल,टुट्टू खान,श्रवण कुमार, अनिल रजक, रामविलास प्रसाद, प्रभात भूषण श्रीवास्तव,मनोज गुप्ता,शकील हाशमी बबलू जी अभिषेक नारायण पांडे,उपस्थि प्रमुख लोगो में थे।
इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह जी ने दी।



