प्रमुख खबरें

जद(यू) बिहार इकाई के संगठनात्मक चुनाव हेतु राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी की समीक्षा बैठक

त्मुकेश कुमार।जद(यू) बिहार इकाई के निर्धारित संगठनात्मक चुनाव हेतु बुधवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनिल प्रसाद हेगड़े ने माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी श्री अशोक कुमार उर्फ मुन्ना के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठनात्मक चुनाव से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस संबंध में श्री अनिल प्रसाद हेगड़े ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव किसी भी दल के आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत रखने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक प्रक्रिया होती है। हमारी पार्टी जनता दल (यू) प्रत्येक तीन वर्ष में नियमित रूप से संगठनात्मक चुनाव कराती रही है। वर्तमान में विभिन्न स्तरों पर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के निर्वाचन पदाधिकारी निर्वाचन आयोग के साथ निरंतर संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर पूरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत आगामी 29 मार्च तक संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए जाएंगे।

बैठक में विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री चंदन कुमार सिंह, श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रो जनार्दन प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!