जयंती समारोहझारखण्डपुलिसयोजनारणनीतिराज्य

पलामू में वेटरन्स डे पर पूर्व सैनिकों के लिए खुला खजाना

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – वेटरन्स डे (पूर्व सैनिक दिवस) पर जिला के पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के लिए विभिन्न कल्याणकारी सुविधाओं का पिटारा खुला।  इस बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि 14 जनवरी को भारत सरकार ने वेटरन्स डे (पूर्व सैनिक दिवस) घोषित किया है। इस दिन पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु कई योजनाएं चलाई जाती है।आज, 13 जनवरी से कल 14 जनवरी 2026 तक रांची से आए 124 माउंटेन ब्रिगेड की 06 जैक लाइट इन्फेंट्री यूनिट ने वेटरन्स आउटरीच प्रोग्राम के तहत सतत मिलाप टीम के द्वारा पूर्व सैनिकों को डॉक्यूमेंट्री प्रॉब्लम, पेंशन संबंधी विसंगतियों और अन्य समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय टाउन हॉल में कैंप लगाया है।
पलामू में सीएसडी कैंटीन उपलब्धनहीं होने के कारण यहां के पूर्व सैनिकों को 165 किलो मीटर रांची जाना पड़ता है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू ने इस बारे में अनुरोध किया था कि कैंप के साथ साथ सी एस डी कैंटीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए इस बार सतत मिलाप टीम कैंटीन भी ले कर आई है। आज सुबह से ही पूर्व सैनिकों को सी एस डी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा कल भी यानी 14 जनवरी को प्रातः दस बजे से उपलब्ध रहेगी।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,
पलामू ने सतत मिलाप टीम के द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराते रहने का अनुरोध किया है।
          

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!