अवैध गांजा कारोबार का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार – पुलिस ने 2.71 लाख नकद और 1 किलो से ज्यादा गांजा किया जब्त…

रांची//राजधानी रांची की सुखदेवनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे अवैध गांजा के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना फरार है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक किलोग्राम से अधिक का गांजा और 2.71 लाख रुपए नकद बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर छापेमारी..
रांची के एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि मधुकम रूगड़ीगड़ा इलाके में धड़ल्ले से गांजे की खरीद–बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा के निर्देश और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।टीम ने एक जनवरी की रात करीब पौने 11 बजे जुतून लिंडा के घर पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भागने लगे, लेकिन दो आरोपियों को मौके से खेदड़ कर पकड़ लिया गया।
डीएसपी प्रकाश ने प्रेस वार्ता में किया मामले का खुलासा…
रांची के कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया की वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने के बाद सुखदेव थाना क्षेत्र के मधुकम रूगड़ीगड़ा में छापामारी की गई जहां से पुलिस ने करीब 1.052 किलोग्राम गांजा और 2.71 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में नुतून लिंडा उर्फ मिथुन (36 वर्ष), निवासी मधुकम रूगड़ीगड़ा और अमन जायसवाल (28 वर्ष), निवासी न्यू मधुकम रोड नंबर-5, सुखदेवनगर शामिल है।पुलिस ने नुतून लिंडा के घर की तलाशी में 1.052 किलो गांजा और ₹2,71,000 नगद बरामद किया।पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गांजा से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। आगे की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि यह गांजा उनके फरार साथी नन्हकु लिंडा के इशारे पर बाहर से मंगाया जाता था और वे इसे स्थानीय स्तर पर बेचते थे।
मुख्य सरगना फरार तलाश में छापामारी जारी ..
छापेमारी के दौरान मुख्य सरगना नन्हकु लिंडा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। डीएसपी ने बताया कि उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।नुतून लिंडा पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है, जबकि अमन जायसवाल पर भी चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।
(कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले से पर्दा उठाया) देखे वीडियो…
इधर पुलिस की आम जनता से अपील..
राँची शहर में कहीं भी अगर नशे का समान ( ब्राउन शुगर,गांजा या प्रतिबंधि नशे का समान ) खरीद बिक्री हो रहा हो तो कृपया राँची पुलिस को सूचित करें।सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जायेगा।ऐसा देखा जाता है कि मुहल्ले या सार्वजनिक जगहों पर नशे का समान बेचा जाता है लेकिन लोग इस सम्बंध में पुलिस को सूचना देने से हिचकते हैं। राँची पुलिस आम लोगों से आग्रह करती है। अगर किसी भी तरह अवैध नशे का समान खरीद बिक्री होने की जानकारी मिले तो पुलिस को इन नंबरों सूचना जरूर दें।
सिटी एसपी-9431706137
कोतवाली डीएसपी-9431770077
सिटी डीएसपी-9431706139
सदर डीएसपी=9431102090
हटिया डीएसपी =9431706143
*राँची पुलिस*



