किशनगंजपुलिसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी ने किशनगंज में एससी/एसटी थाना और महिला थाना का किया निरीक्षण

किशनगंज,29नवंबर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल शनिवार को किशनगंज पहुंचे, जहां उन्होंने एससी/एसटी थाना और महिला थाना का विस्तृत निरीक्षण किया। आगमन पर पुलिस लाइन में जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

डीआईजी मंडल सबसे पहले एससी/एसटी थाना पहुंचे और वहां दर्ज कांडों, लंबित मामलों, केस डायरी, संचिकाओं की अद्यतन स्थिति, आंगतुकों के लिए बनाई गई व्यवस्थाओं तथा थाना परिसर की साफ-सफाई की गहन समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से गंभीर मामलों की प्रगति और जांच की गुणवत्ता पर जोर दिया।

इसके बाद डीआईजी महिला थाना पहुंचे, जहां उन्होंने दुष्कर्म सहित महिला संबंधित गंभीर मामलों के निष्पादन की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि लंबित कांडों का समय पर निपटारा प्रथम प्राथमिकता है। डीआईजी ने यह भी देखा कि महिला थाना में दर्ज दुष्कर्म के कितने मामलों में सत्यापन उपरांत आरोप सही पाए गए।

निरीक्षण के बाद डीआईजी मंडल ने बताया कि नियमित समीक्षा के क्रम में वे किशनगंज आए हैं। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आम जनता को त्वरित न्याय मिले और किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से न फंसाया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर लागू होने के बाद बिहार पुलिस ने सीमा पर हाई लेवल निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ वन गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, साइबर डीएसपी रविशंकर, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, एससी/एसटी थानाध्यक्ष दीपू कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी, अपर थानाध्यक्ष सुधा कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!