District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़
अररिया : जिलाधिकारी ने कन्या आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

अररिया,08अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी अररिया अनिल कुमार ने शुक्रवार को प्रशासनिक सह शैक्षणिक भवन, राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, अररिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।