ब्रेकिंग न्यूज़
750 बच्चों को पढ़ा रहे मात्र दो शिक्षक,वही आर्ट के शिक्षक पढ़ा रहे विज्ञान-गणित,कैसे पार लगे बच्चों की नैया…सड़क की हालात भी बद से बदत्तर !
-
47 हजार स्कूल हैं प्रदेश में ।
-
10 हजार आर्ट के शिक्षक पढ़ा रहे ।
-
35 हजार 325 प्राइमरी स्कूल हैं प्रदेश में ।
-
2 लाख से ज्यादा शिक्षक पढ़ाने के लिए तैनात बच्चों को ।
अररिया रानीगंज प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय,लालपुर मझुआ में 750 बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र दो नियोजित शिक्षक हैं।यहां के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।शिक्षकों को नहीं मिलता पढ़ाने का समय विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा के 549 और नवीं-दसवीं कक्षा में 182 छात्र नामांकित हैं।दो नियोजित शिक्षकों का विभागीय कार्यो और एमडीएम आदि में ही अधिकांश समय बीत जाता है।नवीं एवं दसवीं के छात्र सोनू कुमार,प्रिया कुमारी,सुनीता का कहना है कि वे रोज विद्यालय आते हैं,लेकिन पढ़ाई नहीं होती।कभी-कभी तो वे बिना हाजिरी बनाए भी लौट जाते हैं।आसपास कोई दूसरा हाईस्कूल भी नहीं है।कई बच्चों ने बताया कि उन्हें कंप्यूटर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।रामदेव यादव और पूर्व मुखिया डोमी ऋषिदेव का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिक्षकों की मांग की गई।मगर शिक्षा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रफुल्ल कुमार का कहना है कि विद्यालय में दो शिक्षक ही कार्यरत हैं।बच्चों की संख्या ज्यादा है।समस्या से विभाग को कई बार अवगत कराया गया है।विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है।अफसर अली,अररिया रानीगंज प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय,लालपुर मझुआ में 750 बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र दो नियोजित शिक्षक हैं।यहां के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।




