ब्रेकिंग न्यूज़
शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे,वही मौत के साए में हो रहा शिक्षादान…
सहायक थानाक्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई चोरी की घटना को लेकर सहायक पुलिस ने एक महिला सहित तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।तीनों गिरफ्तार पूर्णिया के खुकशीबाग का रहने वाला है।पकड़े गये चारों में पकी देवी,गुड्डू मियां व गुरूदेव शामिल हैं।चोर गिरोह शातिराना अंदाज में चोरी की घटना को अंजाम देने का काम किया करता था।चोरी की घटना में पूर्णिया जिले के कई शातिर चोर शामिल हैं।पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में बताया कि घर की रैकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देने का काम किया करता था।कूड़ा बिनने के बहाने गिरोह की महिला सदस्य सूने पड़े घरों की रैकी करती थी।घर सूना पाये जाने के बाद इसकी जानकारी अपने गिरोह के दूसरे सदस्यों को देती थी।घटना को अंजाम देने पूर्णिया से वाहन लेकर चोर पहुंचने के बाद घर में चोरी की घटना को अंजाम दे वापस पूर्णिया लौट जाता था।पुलिस गिरफ्तार चोरों के निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है।
मौत के साए में यहां हो रहा शिक्षादान




